गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्वभारती विश्वविद्यालय की जमीन कब्जाने के आरोपों में घिरे नोबेल विजेता अमर्त्य सेन के समर्थन में पश्चिम बंगाल का बुद्धिजीवी वर्ग आ गया है।
रविवार को बंगाल के बुद्धिजीवी सड़क पर उतरे और अकादमी ऑफ फाइन आर्टस के सामने अमर्त्य के समर्थन में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने विश्वभारती विश्ववित्यालय के प्रबंधन और केंद्र सरकार पर अमर्त्य सेन की प्रतिष्ठा को ठेस लगाने का आरोप लगाया, तो प्रोफेसर अमर्त्य सेन को बंगाल और विश्व का गर्व करार दिया।
