cm Mamata Banerjee

7 जनवरी को नंदीग्राम की सभा मे नही जाएंगी मुख्यमंत्री

बंगाल
शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की थी कि वह सात जनवरी को नंदीग्राम में जनसभा करेंगी। तृणमूल दावा कर रही थी कि ममता की सभा में भारी संख्या में लोग आएंगे। उसके बाद शुभेंदु ने भी उन्हें चुनौती देते हुए कहा था कि ममता की सभा के ठीक दूसरे दिन वह भी नंदीग्राम में सभा करेंगे। भाजपा दावा कर रही थी कि ममता की तुलना में अधिक संख्या में लोग शुभेंदु की सभा में आएंगे।
इस बीच सीएम ने नंदीग्राम की अपनी सभा रद्द की है। 
नंदीग्राम के तृणमूल नेता अबू सुफियान ने कहा कि सात जनवरी को नंदीग्राम में सभा जरूर होगी लेकिन उसमें ममता बनर्जी नहीं आएंगी बल्कि सुब्रत बख्शी संबोधन करेंगे। अब वहां मुख्यमंत्री की सभा कब होगी इस बारे में फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari