प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की ‘मजेंटा लाइन’पर देश की पहली चालकरहित ट्रेन सेवा का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन’ पर ‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (एनसीएमसी) सेवा की भी शुरुआत की। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, ये इनोवेशन सफर को आसान बनाने के एक नए युग की शुरुआत करेंगे। पीएमओ के बयान में कहा गया है कि बिना ड्राइवर वाली मेट्रो ट्रेन पूरी तरह से एटोमैटिक होगी, जो किसी भी मानवीय गलती की संभावना को खत्म कर देगी।
Share from here
