pm modi meeting with education minister

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100वीं किसान रेल को दिखाई हरी झंडी

देश
  • महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक चलेगी 100वीं किसान रेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाई। ये किसान रेल महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक चलेगी। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी शुरुआत की। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि ये काम किसानों की सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।

Advertisement

 

पीएम मोदी ने कहा कि किसान रेल सेवा, देश के किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में भी एक बहुत बड़ा कदम है। इससे खेती से जुड़ी अर्थव्वस्था में बड़ा बदलाव आएगा। इससे देश की कोल्ड सप्लाई चेन की ताकत भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ”मैं देश के करोड़ों किसानों को बधाई देता हूं। कोविड-19 की चुनौती के बावजूद पिछले चार महीनों में किसान रेल नेटवर्क का विस्तार हुआ है और इसे अब 100 वीं रेल मिल गई है।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari