पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में शुभेंदु अधिकारी और राजीव बनर्जी के समर्थन में उनके समर्थकों ने पोस्टर लगाए थे। अब तृणमूल कांग्रेस के एक और विधायक रविंद्रनाथ भट्टाचार्य के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं।
सोमवार को सिंगूर के विभिन्न इलाकों में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक रविंद्रनाथ भट्टाचार्य के समर्थन में उनके समर्थकों ने पोस्टर लगाए। रविंद्रनाथ भट्टाचार्य के समर्थकों का कहना था कि जिस प्रकार ममता बनर्जी सत्यता के प्रतीक हैं उसी प्रकार सिंगुर में रविंद्रनाथ भट्टाचार्य भी सत्यता के प्रतीक हैं। पार्टी में उनको उचित महत्व नहीं दिया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के आलाकमान से अनुरोध करेंगे कि रविंद्रनाथ भट्टाचार्य जैसे व्यक्तित्व को पार्टी में उचित महत्त्व दिया जाए।
