breaking news

देश मे फिर मिले कोरोना के नए स्ट्रेन के पांच मरीज

देश

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन ने भारत के लिए मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं। इस नए स्ट्रेन के भारत में फिर पांच नए मरीज मिले हैं। जिससे देश मे कोरोना वायरस के नए रूप के मरीजों की संख्‍या बढ़कर 25 हो गई है। 

इन पांच मरीजों में से जहां चार मरीज एनआईवी पुणे में पाए गए हैं वहीं एक मरीज आईजीआईबी दिल्‍ली में मिला है। इन मरीजों को आइसोलेशन में भेजने के साथ ही सभी जरूरी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं दी जा रही हैं।

Share from here