sunlight news

छत से गिरने से युवक की मौत, दोस्त के घर गया था नए साल की पार्टी करने

कोलकाता
बेहला थाना इलाके में नववर्ष की रात एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है। उसकी पहचान अप्पू मलिक (35) के तौर पर हुई हैं। 31 दिसंबर की रात पार्टी करने के लिए बेहला के पर्णश्री थाना क्षेत्र में वह अपने एक दोस्त के घर गया था। उसके कई अन्य साथी भी वहां आए हुए थे।
पुलिस ने बताया है कि सभी ने शराब पी थी और डांस आदि कर रहे थे। उसी समय अधिक नशे की वजह से अप्पू खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगा था। मूड बदलने के लिए वह दोस्तों को छोड़कर छत पर गया था तभी छत के किनारे उसका पैर कथित तौर पर फिसल गया और नीचे जा गिरा। रक्त रंजित हालत में उसे एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आरोप है कि युवक के दोस्तों के साथ अस्पताल के कर्मियों का विवाद होने लगा था जिसकी वजह से हाथापाई की नौबत आ गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पार्टी में शामिल सभी युवकों से पूछताछ हो रही है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari