तृणमूल के स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी ने कहा : जनहित को लेकर प्रतिबद्ध है पार्टी

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के 23 वें स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। साथ ही राज्य वासियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी की स्थापना के बाद से लेकर आज तक केवल लोगों के हित में काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। 

Advertisement
 ममता ने शुक्रवार को दो ट्वीट किया है। इसमें लिखा है, “आज तृणमूल कांग्रेस 23 वर्ष की हो गई है। 01 जनवरी 1998 को शुरू हुई इस यात्रा के अतीत में जब मैं देखती हूं तो हमारे पीछे वर्षों का संघर्ष दिखता है। लेकिन इस लंबी अवधि के दौरान हमने केवल लोगों के हित के लिए प्रतिबद्धता दिखाई और जनता की भलाई का अपना उद्देश्य प्राप्त करना जारी रखा है।
तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मैं मां माटी मानुष व सभी कार्यकर्ता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती हूं। इन कार्यकर्ताओं ने बंगाल को बेहतर और हर दिन मजबूत बनाने में हमेशा हमारा साथ दिया है। आने वाले समय में तृणमूल परिवार इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।”
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari