देश में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कोविशील्ड वैक्सीन को सरकार ने आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन देश की पहली ऐसी वैक्सीन है, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है और इसे जल्द ही लगाना शुरु कर दिया जाएगा।
