सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 1153 संक्रमित मिले है जिनमे कोलकाता से 280, हावड़ा से 55 और उत्तर 24 परगना 229 से मिले हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 553216 हो गई है।
24 घंटे में 1496 लोग ठीक हुए है जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 531862 हो गई है। इस दौरान 26 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 9738 हो गया है। राज्य में अब 11616 सक्रिय मामले है।
