किसानों को नहीं रोक पा रही पुलिस, तलवार से हमला, बस धकेल आगे बढ़ गए किसान

दिल्ली

कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए।

 

वहीं, मुकरबा चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने यहां आंसू गैस के गोले छोड़ें हैं। बुराड़ी और नांगलोई में भी पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

 

ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ जगह पर हिंसा के चलते डीएमआरसी ने कुछ मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट दोनों गेट बंद किए। ये स्टेशन हैं- समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18/19, आजादपुर, आदर्श नगर, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइन्स।

 

किसान आंदोलन के नेतृत्व की कमान किसान नेता राकेश टिकैट के हाथों में है। ट्रैक्टर रैली के दौरान कुछ जगह पर हो रही हिंसा पर मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैट ने कहा, ‘ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। मेरी जानकारी में ये नहीं है कि किसान हंगामा कर रहे हैं। मैं तो गाजीपुर बॉर्डर पर हूं। यहां ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा हूं। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हमारा आंदोलन जारी रहेगा। दिल्ली से किसान वापस लौट जाएंगे।’

Share from here