Advertisement

ममता बनर्जी ने दिया नया नारा ‘हरे कृष्णा हरे राम, विदा हो बीजेपी-वाम’

बंगाल

बंगाल में बीजेपी के जय श्रीराम के नारे का जवाब ममता बनर्जी ने भी नारे से ही दिया है। आज एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने ‘हरे कृष्णा हरे राम विदा हो बीजेपी-वाम’ का नारा दिया।

Advertisement

 

बता दें कि नेता जी सुभाष चंद्र बोल की जयंती के कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी जब बोलने के लिए आयीं तो जय श्रीराम के नारे लगे। इससे नाराज ममता बनर्जी ने सरकारी कार्यक्रम में अपमान का आरोप लगाते हुए भाषण देने से मना कर दिया।

 

नेताजी नेताजी के नारे लगाते तो अलग बात थी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली के दौरान कहा, ”अगर आप घर मे निमंत्रण करते हैं तो अपमान करेंगे क्या ? नेताजी के समारोह में गयी थी, अगर नेताजी नेताजी के नारे लगाते तो अलग बात थी। इससे पहले भी महापुरुषों को लेकर कई गलतियां की हैं। सीपीएम, कांग्रेस और बीजेपी तीन भाई हैं, जगाई, मधाई और गदाई।”

 

 

मुख्यमंत्री ने टीएमसी छोड़ बीजेपी में जा रहे नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”बीजेपी वाशिंग मशीन है। सम्मानित लोगों को हम अपनी पार्टी में लेंगे, चोरों को टीएमसी में नही लेंगे। लोगों को टीएमसी का टिकट नहीं मिलता इसीलिए बीजेपी जा रहे हो।”

 

उन्होंने कहा, ”बंगाल कंगाल नहीं है, बीजेपी टीवी वालों को डराकर सिर्फ टीवी पर जीत रही है. बूथ कर्मी जो है, वही पार्टी के लिए सबसे अहम काम करते है. काम करने से ही नेता बनते है, पेड़ से अचानक गिरकर नेता नहीं बनते. पैसा देते हैं तो पैसा ले लीजिए, चिकेन और चावल खा लेना लेकिन वोट मत देना. बीजेपी अपने पार्टी आफिस में ही आग लगा रही है। बाहरी गुंडो को घुसने नही देंगे।”

 

उन्होंने कहा, ”नेताजी के लिए समारोह में नेताजी को ही असम्मान किया गया है, कुछ लोगों ने मुझे परेशान किया। मैं पहरेदार हूं। बीजेपी झूठे वीडियो बनाती है। करोड़ों रूपये खर्च करके फेक न्यूज़ बनाती है।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari