IPL 2021 सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। BCCI ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था।
खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी, जबकि चार फरवरी तक ट्रेडिंग विंडो (खिलाड़ियों का एक टीम से दूसरे टीम में हस्तांतरण) जारी रहेगा।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के फरवरी में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले टीमों ने कई खिलाड़ी रिलीज किए हैं। फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल 139 खिलाड़ियों को रिटेन रखा, जबकि 57 खिलाड़ियों को रिलीज किया। खिलाड़ियों को रिटेन रखने की समय सीमा 20 जनवरी को खत्म हुई थी और ‘ट्रेडिंग विंडो’ चार फरवरी को बंद हो जाएगी।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को अभी फैसला करना है कि आईपीएल भारत में होगा या नहीं, हालांकि बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बार-बार दोहराया है कि इस लुभावनी लीग को घरेलू मैदान पर कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
