Advertisement
breaking news

हिंसा के बाद आंदोलन में बड़ी फूट, दो गुटों ने किया आन्दोलन खत्‍म

देश

बीते दो महीनों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया है।

Advertisement

 

राष्‍ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेता वीएम सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद और अपने संगठन को इस आंदोलन से अलग करने का फैसला लिया है। उन्‍होंने कहा कि हम अपना आंदोलन यहीं खत्‍म करते हैं। हमारा संगठन इस आंदोलन से अलग है।

 

चिल्‍ला बॉर्डर पर धरना दे रहे भाून गुट ने भी धरना खत्‍म करने का ऐलान कर दिया है। यह गुट भी किसान आंदोलन इसलिए खत्‍म कर रहा क्‍योंकि कल दिल्‍ली में हुई हिंसा के बाद जो लाल किले पर दूसरे रंग का ध्‍वज फहराया गया यह गलत था। इसके बाद इस गुट ने इसे गलत बताते हुए धरना खत्‍म करने के लिए कोर कमेटी की बैठक जिसके बाद यह खत्‍म किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari