पेट्रोलियम उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध जताने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनोखा तरीका अपनाया। मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम की कीमत कम करने की मांग वाले स्लोगन लिखे हुए पोस्टर गले में डालकर इलेक्ट्रिक स्कूटी पर चढ़कर सचिवालय पहुंचीं।
राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम स्कूटी चला रहे थे और सीएम पीछे बैठी हुई थीं। उनके गले में डीजल पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को कम करने की मांग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी वाले पोस्टर लटके हुए थे। आगे-आगे ममता बनर्जी की स्कूटी थी और उसके पीछे उनके समर्थकों का हुजूम बाइक पर चल रहा था। उन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों ओर आम लोगों का तांता लगा हुआ था।
