Advertisement

अभिनेत्री पायल सरकार ने थामा भाजपा का दामन

कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई फिल्मी सितारों से सजने लगी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में गुरुवार को अभिनेत्री पायल सरकार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
प्रदेश अध्यक्ष घोष ने उन्हें भाजपा का झंडा थमाया। इस मौके पर पायल ने कहा कि बंगाल के विकास और जनता की सेवा के लिए वह भाजपा में आई हैं।
कोलकाता में जन्मीं पायल सरकार भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने दर्जनों बंगाली फिल्मों और हिंदी टीवी में काम किया है। वह कई वेबसीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari