24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 24,882 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,13,33,728 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 140 मरीजों की जान जा चुकी है, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,58,446 हो गई हैं।
पिछले 24 घंटों में 19,957 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,09,73,260 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। फिलहाल, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2,02,022 हैं।
