Advertisement
breaking news

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज

दिल्ली

आज शाम भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव बीएल संतोष की मौजूदगी में शनिवार इस बैठक में पांच चुनावी राज्यों के उम्मीदवारों पर फैसला होने की उम्मीद है।

Advertisement

 

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज हुसैन भी शामिल होंगे।

 

इस बैठक में शामिल होने के लिए दिलीप घोष, राजीव बनर्जी, सुवेन्दु अधिकारी भी दिल्ली पहुँच गए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari