बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त का ‘बिहार में का बा’ लोकगीत गाकर सुर्खियों में रहीं बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अब पश्चिम बंगाल चुनाव के मैदान में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ ताल ठोक रहीं हैं।
चुनाव के साथ होली का भी माहौल है, इसलिए उनके नए चुनावी लोकगीत में दोनों के रंग हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए अपने लोकगीत में नेहा ममता बनर्जी को ‘बंगाल का काल’ बताती हैं।
नेहा का नया लोकगीत होली के मूड में तथा ममता बनर्जी को केंद्र में रखकर है। वे कहतीं हैं- ‘दीदी बंगाल के होई गैलू तू काल, बोलो सा रा रा रा…। बांग्लादेसियन के स्वर्ग बंगाल, अपने लोगन के कैलू कंगाल, बोलो सा रा रा रा…। नेहा के गीत में आगे ममता बनर्जी के गुस्सा पर कटाक्ष हैं- ‘दीदी नाके पे गुस्सा, काटेलू बवाल, बोलो सा रा रा रा…।
नेहा गीत में भगवान राम का मुद्दा भी उठाती हैं। ममता को घेरते हुए फरमातीं हैं- ‘खाली दाल-भात से दाल ना गली, हमरे राम के विरोध तोहरा ना फली, बोलो सा रा रा रा…।
