Advertisement
breaking news

Malda – मालदा में 10वीं की छात्रा पर चाकू से हमला, इवटीजिंग…

बंगाल

Malda – मालदा थाने के साहापुर इलाके में इवटीजिंग की घटना ने बड़ा रूप ले लिया और बात हत्या की कोशिश तक पहुँच गई।

Advertisement

Malda

घटना रायपुर जोतगोविंदा गांव की है। जहां दसवीं की छात्रा जब भी गली में निकलती तो उसे लड़का छेड़ता था।

10वीं की छात्रा ने अपने घर पर ये बात बताई। इसके बाद ट्यूशन से घर लौटते समय एक युवक पर छात्रा के गले पर चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है।

छात्रा का फिलहाल मालदा मेडिकल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की के परिवार वालों ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। आरोपी युवक का नाम सुरजीत मंडल है।

घायल लड़की के पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी स्कूल जाती थी, तो सुरजीत मंडल अक्सर छेड़ता था और अपशब्द कहता था।

लड़की ने यह बात घर पर बताई। इस पर युवक गुस्सा हो गया। कल भी लड़की हर दिन की तरह ट्यूशन से घर लौट रही थी।

उस समय सुरजीत ने खाली सड़क का फायदा उठाकर लड़की का पीछा किया। उसके बाद युवक ने अचानक लड़की का रास्ता रोका और उसके गले में चाकू घोंप दिया।

लड़की लहूलुहान हालत में ज़मीन पर गिर गई और चीखने लगी। आस-पास के लोगों के दौड़कर आते ही आरोपी युवक भाग गया।

घायल लड़की को लहूलुहान हालत में निकालकर मालदा मेडिकल ले जाया गया। घायल लड़की का अभी गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari