Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोरोना के खिलाफ जंग में 30 करोड़ रुपये का किया दान

देश

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मदद के लिए इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक सन टीवी नेटवर्क ने कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए 30 करोड़ रुपये दिए है।

Advertisement

सन टीवी नेटवर्क ने सोमवार को राज्य और केंद्र सरकारों के अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) के सहयोग से चलाए जा रहे कोविड-19 राहत कार्यों के लिए ये पैसे दान किए। भारत अभी कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिसके कारण प्रतिदिन 4000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्विटर पेज पर जारी बयान में कहा, ‘सन टीवी कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 30 करोड़ रुपये दान कर रहा है।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari