Advertisement
breaking news

तिरुपति – ऑक्सीजन की कमी से 11 कोरोना मरीजों की मौत

अन्य

तिरुपति में एक अस्पताल में भर्ती कोरोना के 11 मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है। ऑक्सीजन की सप्लाई में पांच मिनट की देरी हुई थी, जिस दौरान वहां भर्ती 11 मरीजों की जान चली गई। वहीं, मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। 

Advertisement

 

चित्तूर के जिला कलेक्टर एम हरि नारायणन के मुताबिक, यह घटना तिरुपति के रुइया अस्पताल की है। इसे कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। उनके मुताबिक, सभी मरीज आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। अचानक ऑक्सीजन की कमी के चलते 11 मरीजों की जान चली गई।

 

उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन खत्म होने पर सिलेंडर दोबारा भरने में पांच मिनट का अंतराल था। सिलेंडर का दबाव कम होने के कारण मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari