बद्रीनाथ धाम के कपाट आज तड़के सवा चार बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए। सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर में पूजा की गई। इस दौरान मुख्य पुजारी रावल के साथ कुछ लोग ही मौजूद थे।
कोविड को देखते हुए भक्तों के लिए भगवान बद्रीविशाल जी की यात्रा और दर्शन पर रोक लगा दी गई है। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से लगभग 8 क्विंटल फूलों और मालाओं से सजाया गया। बदरीनाथ जी के कपाट आज छह महीने के लिए खोले गए हैं, जहां प्रतिदिन भगवान बद्रीविशाल जी का अभिषेक और पूजा-आरती चलती रहेगी।
Share from here
