Advertisement

विधि विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज तड़के सवा चार बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए। सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर में पूजा की गई। इस दौरान मुख्य पुजारी रावल के साथ कुछ लोग ही मौजूद थे।

Advertisement

 

कोविड को देखते हुए भक्तों के लिए भगवान बद्रीविशाल जी की यात्रा और दर्शन पर रोक लगा दी गई है। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से लगभग 8 क्विंटल फूलों और मालाओं से सजाया गया। बदरीनाथ जी के कपाट आज छह महीने के लिए खोले गए हैं, जहां प्रतिदिन भगवान बद्रीविशाल जी का अभिषेक और पूजा-आरती चलती रहेगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari