breaking news

अलापन बंदोपाध्याय बने ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार

बंगाल

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय के तबादले के निर्देश पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अलापन बंद्योपाध्याय ने आज रिटायरमेंट लेने का निर्णय किया है।

 

अब वह उनके मुख्य सलाहाकार होंगे, जबकि वर्तमान गृह सचिव एचके द्विवेदी मुख्य सचिव होंगे। वह अलापन बंद्योपाध्याय की जगह लेंगे।

 

बता दें कि सीएम ममता बनर्जी के पत्र के बाद केंद्रीय  गृह मंत्री ने अलापन बंद्योपाध्याय को ज्वाइन करने का निर्देश दिया था। अलापन बंद्योपाध्याय की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गयी है और उन्हें मासिक 2.5 लाख रुपए वेतन मिलेंगे।

Share from here