New Town – न्यूटाउन – सुरक्षा गार्ड का शव बरामद

कोलकाता

New Town – न्यूटाउन में एक सुरक्षा गार्ड की असामान्य मौत का मामला सामने आया है। मृतक, सुलग्न दे, क्लॉक टावर पर नाइट ड्यूटी पर था।

New Town

न्यू टाउन पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव क्लॉक टावर के पास मिला।

सुबह जब बाकी कर्मचारी वहां पहुंचे, तो गार्ड को टावर के पास में स्थित पंप हाउस के पास पड़े देखा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचित किया गया।

साथ काम करने वालों का शुरुआती अनुमान है कि मौत बिजली का झटका लगने से हुई हो सकती है। शव बिजली की तारों के पास मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

Share from here