- पिछले 24 घंटे में 58,843 सैम्पल की हुई जांच
सनलाइट। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,137 मामले सामने आए है। जिसमें कोलकाता से 1324, उत्तर 24 परगना से 2376 और हावड़ा से 792 मिले है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 13,76,377 हो गई है।
24 घंटे में 17856 को डिस्चार्ज किया गया है। कुल डिस्चार्ज की संख्या 12,73,788 हो गई है। इस दौरान 131 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 15,541 हो गया है। राज्य में अब 87,048 एक्टिव केस हैं।
