रद्द किया गया पहलवान सुशील कुमार का शस्त्र लाइसेंस

दिल्ली

पहलवान सुशील कुमार का शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।दिल्ली पुलिस का कहना है कि लाइसेंस विभाग ने लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

पहलवान सुशील कुमार पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है और दिल्ली पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था। सुशील कुमार को पुलिस ने इस वक्त रिमांड पर लिया हुआ है और मामले की जांच के लिए उससे पूछताछ का दौर चल रहा है।

Share from here