breaking news

CBSE की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द

देश

CBSE Class XII Board Exam 2021 Cancel: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। अब दसवीं की तरह 12वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर मंगलवार को एक लंबी बैठक के बाद फैसला लिया है।

 

कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश भर के छात्र व अभ‍िभावकों में तीसरी लहर के खतरे के बीच 12वीं की परीक्षा कराने को लेकर डर था। इसे लेकर सीबीएसई और श‍िक्षा मंत्रालय की ओर से आज ही सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं की डेट घोष‍ित की जानी थी।

 

श‍िक्षामंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परीक्षाओं को लेकर असमंजस बढ़ गया था। इसके बाद पीएमओ की ओर से घोषणा की गई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बैठक के बाद परीक्षाओं पर फैसला करेंगे। जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

Share from here