- पिछले 24 घंटे में 65,041 सैम्पल की हुई जांच
सनलाइट। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,424 मामले सामने आए है। जिसमें कोलकाता से 1032, उत्तर 24 परगना से 2028 और हावड़ा से 661 मिले है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 13,85,801 हो गई है।
24 घंटे में 17,722 को डिस्चार्ज किया गया है। कुल डिस्चार्ज की संख्या 12,91,510 हो गई है। इस दौरान 137 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 15,678 हो गया है। राज्य में अब 78,613 एक्टिव केस हैं।
