पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का क्राइटेरिया शुक्रवार शाम जारी कर दिया। इस क्राइटेरिया के तहत ही छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
बोर्ड ने 10वीं के छात्रों को 50:50 फॉर्मुला और 12वीं छात्रों को 40:60 फॉर्मुला तैयार किया है।
बोर्ड ने जो क्राइटेरिया तय किया है उसके तहत दसवीं के छात्रों को 9th और 10th के इंटरनल मार्क्स के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। 9th के नंबरों का वेटेज 50% और 10वीं के इंटरनल एसेसमेंट में मिले नंबरों का वेटेज 50% रहेगा।
12वीं के छात्रों को ऐसे मिलेंगे नंबर
बोर्ड ने 12वीं के लिए जो क्राइटेरिया सेट किया है वह थोड़ा अलग है। इसके मुताबिक 10वीं में जिन 4 सब्जेक्ट में सबसे ज्यादा नंबर मिले होंगे, उनका वेटेज 40% और 60% वेटेज 11वीं+12वीं के इंटरनल नंबर और प्रैक्टिकल का होगा। इसी आधार पर 12वीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
