CJP – कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत से छोड़ दिया गया है।
CJP
एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीनों को रिहा किया। कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रमुख को आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था।
तीनों को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद दीपके ने कहा था कि वो गिरफ्तार होने ही आए थे।
इससे पहले देर रात युट्यूबर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने रिहा कर दिया है। उन्हें भी कल सुबह गुरुग्राम से हिरासत में लिया था।
Share from here
