breaking news

नकली वैक्सिन मामले में 2 और गिरफ्तार

कोलकाता
कोलकाता में फर्जी तरीके से टीकाकरण कैंप लगाने वाले फर्जी आईएएस अधिकारी देवांजन के दो और सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की पहचान 37 वर्षीय कंचन देव और 52 वर्षीय शरद पात्रा के तौर पर हुई है। दोनों उसके भतीजे हैं।
शरद तालतला रोड में एक डॉक्टर के पास कंपाउंडर के तौर पर काम करता रहा था जिसकी वजह से इंजेक्शन लगाना और ड्रेसिंग करने का काम सीख चुका था।
देवांजन जहां टीकाकरण कैंप आयोजित करता था वहां इंजेक्शन देने का काम शरद ही किया करता था। इसके अलावा उसका एक दूसरा भतीजा कंचन देवांजन से भी बड़ा नटवरलाल था। वह शुरुआत से ही जानता था कि देवांजन आईएएस ऑफिसर नहीं है और उसने उसी की तर्ज पर कई जगह धोखाधड़ी में देवांजन की मदद की थी। यहां तक कि उसने देवांजन को भी ठगा था।
कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने मंगलवार सुबह बताया कि अपने घर के करीब मिलावटी पेट्रोल बिक्री की सूचना मिलने के बाद देवांजन ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर छापेमारी भी की थी। इसकी खबर एक अखबार में उसकी तस्वीर के साथ निकली थी। शरत और कंचन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Share from here