breaking news

कश्मीर में हुई मुठभेड़ में लश्कर का कमांडर अबरार और एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पारिमपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इनमें से एक लश्कर का टॉप कमांडर अबरार भी शामिल है। हालांकि मुठभेड़ में सुरक्षा बलों दो अधिकारी और एक जवान घायल हुए हैं।

 

सुरक्षाबलों को इलाके में अभी कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक अबरार हत्या के कई मामलों में शामिल था और उसे सोमवार को पारिमपोरा में वाहनों की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

 

पुलिस के मुताबिक श्रीनगर के परिमपोरा इलाके के मलहूरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दरअसल जब सुरक्षाबल गश्त के लिए निकले उसी दौरान आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में CRPF का एक जवान घायल हो गया।

इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नदीम अबरार था और दूसरा आतंकवादी पाकिस्तान का नागरिक था।

Share from here