नीट परीक्षा की तारीखों की घोषणा आखिरकार हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को इस संबंध में घोषणा की है। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि NEET (UG) 2021 की परीक्षा 12 सितंबर को होगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। NTA की वेबसाइट पर मंगलवार से इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
