CJP Jantar Mantar Protest – कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग लेकर आज दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने जा रही है।
CJP Jantar Mantar Protest
दिल्ली पुलिस की तरफ से इस विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
सुरक्षा के लिए तैनात दिल्ली पुलिस के जवान अपनी वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाए हुए हैं। ये बॉडी कैमरे अंधेरे में भी काम करते हैं
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रोटेस्ट से पहले जिन गाइडलाइन को पूरा किया जाना चाहिए, उसे सीजेपी की तरफ से फॉलो नहीं किया गया।
प्रोटेस्ट की वजह से 45 मेट्रो स्टेशन में एग्जिट और एंट्री गेट बंद हैं, 190 के करीब ट्रेनें कैंसिल हैं। आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जंतर मंतर पर जाने वाले कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हर जगह चेकिंग जारी है।
