Advertisement
pm modi meeting with education minister

मन की बात – करगिल के वीरों की गाथा जरूर पढ़ें – पीएम मोदी

देश

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’  के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में गए भारतीय दल को चियर करने की अपील की है।

Advertisement

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि टोक्यो गए देश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना जरूरी है। पीएम मोदी ने कारगिल युद्ध से लेकर अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के बारे में चर्चा की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि त्योहारों के दौरान यह भूले नहीं कि कोरोना हमारे बीच से गया नहीं है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।

जो देश के लिए तिरंगा उठाता है, उसके सम्मान में, भावनाओं से भर जाना स्वाभाविक ही है

 

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो देश के लिए तिरंगा उठाता है, उसके सम्मान में, भावनाओं से भर जाना स्वाभाविक ही है। कल यानि 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस भी है।करगिल का युद्ध, भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का ऐसा प्रतीक है जिसे पूरी दुनिया ने देखा।

 

करगिल के रोमांचित कर देने वाली गाथा जरूर पढ़ें

इस बार ये गौरवशाली दिवस भी अमृत महोत्सव के बीच मनाया जाएगा। इसलिए ये और भी खास हो जाता है। मैं चाहूंगा कि आप करगिल के रोमांचित कर देने वाली गाथा जरूर पढ़ें, करगिल के वीरों को हम सब नमन करें। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि राष्ट्रगान को लेकर 15 अगस्त को अनोखा प्रयास किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari