Shyam Mandir Alambazar

Shyam Mandir Alambazar : श्री श्याम मंदिर आलमबाजार में धूमधाम से मना श्री श्याम जन्मोत्सव

कोलकाता

Shyam Mandir Alambazar : सनलाइट, कोलकाता। श्री श्याम मंदिर आलमबाजार में शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भव्य श्री एकादशी कीर्तन, नानी बाई का मायरा एवं श्री श्याम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।

इस दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों, भजनों और भक्तिमय संगीत से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ बाबा श्याम के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

Shyam Mandir Alambazar – आयोजन में कथा वाचिका राधा श्री जी द्वारा भावपूर्ण एवं संगीतमय नानी बाई का मायरा मुख्य आकर्षण रहा।

इस प्रस्तुति के माध्यम से नरसी भगत की भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का मार्मिक वर्णन किया।

कथा के दौरान नानी बाई के मायरे के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा में यह संदेश दिया गया कि सच्चे मन से भगवान पर विश्वास रखने वाले भक्तों की लाज स्वयं भगवान रखते हैं।

नरसी भगत की भक्ति और भगवान श्री श्याम की कृपा का प्रसंग भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बना।

श्री एकादशी कीर्तन के दौरान भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम का गुणगान किया। वहीं श्री श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Shyam Mandir Alambazar – इस अवसर पर श्याम अग्रवाल, कुमार राज , डोली अग्रवाल एवं पुष्पा शॉ ने बाबा श्याम के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

उनके भजनों पर भक्तजन भक्ति भाव में झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा।

जन्मोत्सव का यह भक्तिमय वातावरण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आनंद और आध्यात्मिक अनुभूति का अवसर बना।

Shyam Mandir Alambazar – इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्याम अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। साथ ही उनके द्वारा संचालित संस्था ‘प्रयास’ का भी आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

मंदिर परिवार ने उनके इस योगदान एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पावन अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में महेंद्र अग्रवाल, दिनेश गोयल, विनोद केड़िया, भगवान दास अग्रवाल, राजेंद्र सुल्तानिया, रामनरेश अग्रवाल, प्रकाश मुसद्दी, पवन चौधरी, सुशीला चौधरी, निर्मल खड़खड़िया एवं अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन की सराहना की तथा मंदिर की आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने आयोजन की भव्यता, भक्तिमय वातावरण एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए मंदिर परिवार के प्रयासों की प्रशंसा की।

Shyam Mandir Alambazar – द्वादशी पर बाबा श्याम की ज्योत एवं संध्या में भव्य कीर्तन

मंदिर में द्वादशी के पावन अवसर पर शनिवार को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्वलित की गई।

शाम को भव्य कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत भजनों के माध्यम से श्रद्धालु बाबा श्याम का गुणगान करेंगे।

Share from here