कालीघाट के श्रीमोहन लेन में आज सुबह एक पुराने मकान का हिस्सा ढह गया। जिसमे रहने वाले 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि मकान में 6 लोग रहते हैं और मकान कई वर्ष पुराना और कमजोर स्थिति में था। मकान जर्जर स्थिति में इसकी जानकारी निवासियों द्वारा मकान मालिक को कई बार दी गई थी।
