priyanka gandhi prayagraj

संगम पर प्रियंका ने हनुमानजी के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

प्रयागराज। प्रयागराज पहुंची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार की सुबह संगम स्थित लेटे हनुमानजी और अक्षयवट के दर्शन किए। उन्होंने हनुमानजी से पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। उसके बाद मनइया घाट के लिए रवाना हो गई।

कांग्रेस महासचिव और पूर्वोत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 17 मार्च की रात्रि लगभग 11.30 प्रयागराज पहुंची थीं। कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रियंका ने रात्रि विश्राम पैतृक निवास आनन्द भवन में किया। वहां सोमवार की सुबह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मिलने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन प्रियंका किसी से नहीं मिलीं।

सुबह करीब 9.30 बजे वह स्थित लेटे हनुमानजी के दर्शन करने पहुंच गई। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हनुमानजी से पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद प्रियंका अक्षयवट दर्शन करने पहुंची। यहां से वह मनइया घाट के लिए रवाना हो गईं। वहां से वह दुमदुमा, सिरसा, लाक्षागृह, माण्डा व कौंधियारा में छात्रों और आम नागरिकों से मुलाकात कर सीधा संवाद करेंगी। साथ ही पुलवामा में शहीद हुए महेश यादव के परिजनों से भी मिलेगी।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *