बीकानेर से कोलकाता के लिए 50 सीटर विमान से शुरू होगी हवाई सेवा

राजस्थान
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

बीकानेर तथा आस पास के क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कोलकाता यात्रा के लिए एक और तोहफा मिल गया है। केंद्रीय मंत्री तथा बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के अनुसार बीकानेर – कोलकाता के बीच पचास सीटों के विमान से जल्द ही हवाई यात्रा शुरू होने वाली है।

 

उन्होंने बताया कि टर्बो इंजन वाले स्टार एयर का यह विमान 50 सीटर है। यह लंबी दूरी भी तय कर सकता है पर फिलहाल बीकानेर से कोलकाता की उड़ान की जानकारी मिली है। इस क्षेत्र को हवाई मार्ग से जोड़ने पर बीकानेर निवासियों ने खुशी जताई है।

Share from here