breaking news

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

छत्तीसगढ़
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उन पर FIR दर्ज हुई थी।

 

रायपुर की एक अदालत के सामने उन्हें इस मामले में पेश किया गया है। मजिस्ट्रेट जनक कुमार हिडको की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद उन्हें 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

यहां नंद कुमार बघेल ने कहा कि मैं जमानत याचिका प्रस्तुत नहीं करूंगा। मैं इस मामले की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ूंगा। ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ बघेल के पिता की कथित टिप्पणी पर विवाद के बाद यह कार्रवाई हुई है।

Share from here