Chorebagan – चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल की घटना को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बेहद दुखद बताया और कहा कि “इसकी जांच कराई जाएगी और निश्चित रूप से उचित कार्रवाई की जाएगी।”
Chorebagan
सीए सुवेंदु ने कहा कि मृतकों की संख्या 19 हो गई है। 17 ब्रोट डेड थे बाद में 2 और मौत हुई। 25 लोग घायल है।
उन्होंने कहा कि “मैंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बात की है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि यह घटना पूजा समिति द्वारा की गई एक घोषणा के कारण हुई।
हमारी प्राथमिकता अभी 25 घायलों का इलाज कराना है। सीएम ने कहा कि हमने कल के सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, जिनमें गृह मंत्री से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि चोरबगान में पूजा रोक दी गई है और घटनास्थल को फॉरेंसिक विशेषज्ञों को सौंप दिया गया है।
सीएम ने मृतकों के परिवार को 25 लाख मुआवजा और घायलों को 5 लाख रुपए, नौकरी और इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।
उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम यहां मौजूद है—प्रशासन के लोग और अन्य मंत्री भी। हम सभी मौके पर काम कर रहे हैं; कोई भी घर पर नहीं बैठा है।
हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों—मुख्य रूप से क्लब प्रबंधन, प्राइवेट सिक्योरिटी स्टाफ और उस समय ड्यूटी पर मौजूद अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सीएम शुभेंदु अधिकारी चोरबागान स्थित पंडाल पहुँच गए हैं। उनके साथ चीफ सक्रेटरी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद है।
