Advertisement

टॉलीवुड अभिनेता साई धरम तेज का हुआ बाइक एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

मनोरंजन

टॉलीवुड एक्टर साई धरम तेज का शुक्रवार की रात बाइक से एक्सीडेंट हो गया। ये घटना शुक्रवार रात दुर्गमचेरुवु केबल ब्रिज के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, साई धरम तेज एक स्पॉर्ट्स बाइक चला रहे थे और स्किड की वजह से एक्सीडेंट हो गया। 

Advertisement

 

साई धर्म तेज को तुरंत नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उचित इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इस घटना के बाद अभिनेता की टीम ने एक बयान जारी किया और कहा कि साई बिल्कुल ठीक हैं।

 

 अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि वो खतरे से बाहर हैं, उनको सिर, स्पाइनल कॉर्ड जैसे अंगों में कहीं भी अंदरूनी चोटें नहीं आई हैं, लेकिन फिर भी उन्हें 48 घंटे वेंटिलेटर में ऑब्जरवेशन में रखा गया है। साथ ही कहा कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari