Advertisement
breaking news

करनाल – किसान और प्रशासन के बीच अहम बैठक आज

हरियाणा

किसान संघ के नेता और करनाल जिला प्रशासन आज एक और दौर की बातचीत करेंगे। दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को चार घंटे की लंबी मैराथन बैठक के बाद मुद्दों के जल्द समाधान की उम्मीद है।

Advertisement

 

28 अगस्त को पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ किसानों ने मंगलवार को करनाल में जिला मुख्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया था। किसानों की मुख्य मांग तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा को निलंबित करना है।

 

किसानों ने यह भी दावा किया था कि 28 अगस्त की हिंसा के बाद एक किसान की मौत हो गई, हालांकि प्रशासन ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

 

करनाल जिला मुख्यालय के बाहर किसानों का धरना शुक्रवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया, दोनों पक्षों ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari