राजस्थान की सियासत में उड़ान भर रहे हैं पायलट, राहुल गांधी से फिर की मुलाकात

राजस्थान
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पंजाब के बाद अब राजस्थान की सियासत उड़ान भर रही है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार शुक्रवार शाम को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

कांग्रेस आलाकमान अब राजस्थान में चल रही कलह को दूर करने में जुट गया है। करीब सवा साल पहले पायलट से किए वादों को पूरा करने में आलाकमान अब देर नहीं करना चाहता है। इसके चलते सभी संभावनाओं और विकल्पों पर विचार शुरू हो गया है।

 

पायलट शुक्रवार को अचानक दिल्ली आए और राहुल के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी राहुल के आवास पर आई। तीनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई।

 

वहीं इससे पहले चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने दोपहर में राहुल से मुलाकात कर कोरोना के दौरान राजस्थान में हुए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही सियासी हालात पर भी चर्चा की। माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार हो सकता है।

Share from here