Advertisement
breaking news

आर्यन खान को NCB कार्यालय लेकर जाने वाला शख्स BJP नेता, NCB की कार्रवाही पर NCP ने उठाए सवाल

महाराष्ट्र

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर पड़ी एनसीबी की रेड पर बड़ा दावा सामने आया है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया है कि बीजेपी के नेता इस रेड का हिस्सा थे। नवाब मलिक ने इस रेड को फेक बताया है।

Advertisement

नवाब मलिक ने उठाए NCB की क्रूज रेड पर सवाल

एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां उन्होंने दावा किया कि लग्जरी क्रूज लाइनर पर पड़ी एनसीबी की रेड फेक थी। इस रेड में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे।आर्यन खान अभी एनसीबी की कस्टडी में हैं।

 

किसी भी तरह की ड्रग्स को बरामद नहीं किया गया – नवाब मलिक

 

नवाब मलिक ने कहा- क्रूज लाइनर से किसी भी तरह की ड्रग्स को बरामद नहीं किया गया था। एनसीबी का इस केस में गिरफ्तार गए लोगों को सिर्फ फंसाने का मकसद था। नवाब मलिक ने क्रूज पर पड़ी रेड में बीजेपी की संलिप्ता की ओर इशारा किया है। उनका आरोप है कि बीजेपी के नेता इस रेड का हिस्सा थे।

 

उन्होंने कहा- एक शख्स जिसका नाम केपी गोसवी था, वो आर्यन खान को एनसीबी के ऑफिस में लाता नजर आया था। उसने आर्यन के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई थी। बाद में एनसीबी ने सफाई में कहा था कि वो शख्स एनसीबी का हिस्सा नहीं है। तो एनसीबी को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि वो शख्स वहां क्या कर रहा था और क्यों वो आर्यन खान को एनसीबी ऑफिस लेकर आया था?

”एक दूसरा वीडियो है जिसमें मनीष भानुशाली नाम का शख्स अरबाज मर्चेंट को एनसीबी के ऑफिस में लाता देखा गया था। मनीष भानुशाली बीजेपी की किसी विंग का वाइस प्रेजीडेंट है। भानुशाली की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर उसकी पीएम मोदी, जेपी नड्डा, देवेंद्र  फडणवीस संग तस्वीरें देखी जा सकती हैं।”

 

एनसीबी की सफाई

 

मुंबई में एनसीबी के डिप्टी डीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने एनसीपी के आरोपों पर कहा कि एनसीबी मुंबई की टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल ग्रीन गेट मुंबई और कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था और कोकीन, चरस, एमडीएमए जैसे ड्रग्स के साथ 8 लोगों को हिरासत में लिया था।

 

उन्होंने कहा, ”एनसीबी के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि वे द्वेष और पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं।एनसीबी दोहराता है कि हमारी जांच पेशेवर और कानूनी रूप से पारदर्शी और निष्पक्ष है। जांच जारी रहेगी।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari