College Street – कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट में अभी बुक स्टॉल को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
College Street
SFI का दावा है कि पुलिस से पहले ही अनुमति लेने के बावजूद, उन्होंने जब अपने किताबों के स्टॉल लगाना चाहा तो पुलिस ने उसमें बाधा डाली।
इसके चलते SFI कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच टकराव हो गया। विरोध जताने के लिए वामपंथी कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। एसएफआई के लोगों का कहना है कि अगर उन्हें स्टॉल नही लगाने दिया जाता है तो वे बड़ी संख्या में सड़क पर किताबें लेकर बैठेंगे।
Share from here
