Mann ki Baat pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैश्विक तेल-गैस कंपनियों के सीईओ से करेंगे बात

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम छह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वैश्विक तेल एवं गैस क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और विशेषज्ञों से बातचीत करेंगे।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि इस बातचीत का मुख्य विषय स्वच्छ विकास और स्थिरता को बढ़ावा देना है। इस दौरान भारत में हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में खोज एवं उत्पादन को प्रोत्साहित करने, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, गैस आधारित अर्थव्यवस्था, स्वच्छ व ऊर्जा कुशल समाधानों के जरिये उत्सर्जन में कमी, हरित हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था और जैव ईंधन उत्पादन में बढ़ोतरी जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होगी।

Share from here