Advertisement

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान ,पंजाब चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन के लिए रखी शर्त

पंजाब

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी खुद की नई राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने शर्त के साथ बीजेपी के साथ गठबंधन की भी बात कही है। उनके मीडिया सलाहकार ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर इसकी घोषणा की है।

Advertisement

 

बीजेपी के साथ गठबंधन पर फैसला


पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर बताया कि जल्द ही किसानों सहित पंजाब और उसके लोगों के हितों की सेवा के लिए अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा करूंगा।

 

उन्होंने आगे लिखा कि अगर किसानों के हित में किसान आंदोलन का समाधान किया जाता है, तो 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में बीजेपी के साथ गठबंधन की उम्मीद है।

 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों जैसे अलग हुए अकाली समूहों, विशेष रूप से ढींडसा और ब्रह्मपुरा गुट के साथ गठबंधन को भी देख रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari